फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो कोरोना पाजिटिव मिलने के बाद चार गांव कंटेन्मेंट जोन घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। कोरोना मुक्त होने की ओर बढ़ चुके पीलीभीत में मंगलवार को दो केस पॉजिटिव मिलने से प्रशासन में हड़कंप मच गया। कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मिलने के बाद बीसलपुर इलाके के एक और कलीनगर क्षेत्र के तीन गांवों को कंटेन्मेंट जोन घोषित कर दिया गया है। इन चारों गांवों को बैरियर लगाकर सील करने के साथ लोगों के आने-जाने पर पाबंदी लगा दी गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने चारों गांवों में सैनिटाइजेशन का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

मंगलवार को बीसलपुर क्षेत्र के गांव दौलतपुर हीरा निवासी एक युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इसके अलावा कलीनगर तहसील के गांव संडई में एक अन्य युवक की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। एक दिन में कोरोना के दो मरीज पाए जाने से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया था। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने रात से ही दोनों संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों को तलाशना शुरू कर दिया। स्वास्थ्य विभाग की जांच में पाया गया कि दोनों संक्रमित युवकों के संपर्क में आने वाले 51 लोग चार गांवों से जुड़े हैं। इसके बाद प्रशासन ने बीसलपुर ब्लॉक के गांव दौलतपुर हीरा और कलीनगर तहसील के तीन गांवों संडई, रानीगंज और शाहगढ़ को कंटेन्मेंट जोन घोषित कर दिया गया। चारों गांवों के मुख्य रास्तों को बैरीकेडिंग लगाकर बंद कर दिया गया है। इन चारों गांवों में लोगों के आने जाने पर पूरी पाबंदी लगा दी गई है। कलीनगर एसडीएम रामदास ने संडई, रानीगंज और शाहगढ़ में एनाउंसमेंट करके ग्रामीणों से अपने घर के अंदर रहने को कहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने कंटेन्मेंट जोन घोषित चारों गांवों में सैनिटाइजेशन का काम तेजी से शुरू कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक चारों गांवों में लोगों की स्क्रीनिंग की जाएगी और एक्टिव केस सर्च अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें