पीलीभीत। कोरोना संक्रमित रिटायर्ड महिला शिक्षक की पुराने जिला अस्पताल में मौत हो गई। शिक्षिका के परिवार वालों ने स्वास्थ्य कर्मियों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। सीएमओ ने मामले में जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
मोहल्ला अशरफ खां की रहने वाली एक रिटायर्ड महिला शिक्षक को दो दिन से पहले बुखार की दिक्कत हुई। परिजन मंगलवार को महिला को पुराने जिला अस्पताल में कोरोना की जांच को लाए। परिजन का आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोरोना की जांच में लापरवाही बरतते हुए दो घंटे तक जांच के नाम पर टहलाया। एंटीजन किट से जांच में महिला कोरोना पॉजिटिव निकली। रिपोर्ट आने के बाद लेवल टू कोविड अस्पताल से एंबुलेंस पहुंची। चेकअप के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया गया। सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने बताया कि महिला की मौत हुई है। लापरवाही के आरोपों को लेकर जांच कराई जा रही है।