पीलीभीत। कोविड अस्पताल में भर्ती तीन संक्रमित कोरोना से जंग जीतकर डिस्चार्ज हो गए। उन्हें अस्पताल से घर भेज दिया गया। तीनों ने डॉक्टरों और अस्पताल स्टाफ का आभार जताया।
शहर के मोहल्ला वशीर खां, अमरिया के पंसोली और पूरनपुर के फैजुल्लागंज के मिले संक्रमितों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने उन्हेें कोविड अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया। रविवार को 120 कोरोना संदिग्धों की आई जांच रिपोर्ट में तीन संक्रमित लोगों की अब रिपोर्ट निगेटिव आई है। इनमें शहर के मोहल्ला वशीर खां का रहने वाला 29 वर्षीय युवक अजय कुमार चार जून को गुरुग्राम (हरियाणा) से आया था। अमरिया का पंसोली का युवक संक्रमित के संपर्क में आने से कोरोना पॉजिटिव हो गया था। पांच जून को उसे कोविड अस्पताल में भर्ती कर दिया गया था। पूरनपुर के फैज्जुलागंज के रहने वाला 23 वर्षीय युवक योगेश कुमार तीन जून को दिल्ली से आया था। संक्रमण की पुष्टि होने पर तीनों को स्वास्थ्य विभाग ने कोविड अस्पताल में भर्ती कराया था। सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने बताया कि जांच रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें कोविड अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। संवाद