फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वारंटीन सेंटर इंचार्ज समेत 117 लोगों की रिपोर्ट आई निगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। बुधवार रात 117 संदिग्धों की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसमें पुराना जिला अस्पताल में बने क्वारंटीन सेंटर के इंचार्ज समेत कई स्वास्थ्य कर्मी भी शामिल है। क्वारंटीन सेंटर के इंचार्ज डॉ. हरपाल सिंह ने सर्तकता के तौर पर सैंपलिंग कराई थी। उनके अलावा भी कई अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने सैंपलिंग कराई थी। बुधवार देर रात 117 लोगों की जांच रिपोर्ट आई। इसमें क्वारंटीन सेंटर इंचार्ज डॉ. हरपाल सिंह समेत स्वास्थ्यकर्मियों की रिपोर्ट भी निगेटिव पाई गई। बड़ी संख्या में जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद स्वास्थ्यकर्मियों के साथ विभागीय अधिकारियों ने भी राहत की सांस ली है। सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने बताया कि 117 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब जनपद में कोरोना का ग्राफ कम हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें