फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरहा में चार और संक्रमित आए तो शहर के लोग घबराए

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जनपद में मंगलवार को 10 कोरोना संक्रमित मिलने पर स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई। वहीं शहर से सटे बरहा कॉलोनी में एक ही परिवार के पांच लोगों में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद अब शहरवासी भी घबरा गए हैं। इसके अलावा परिवार के संपर्क में आए लोगों को भी महामारी का डर सता रहा है।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के पीछे स्थित बरहा कॉलोनी भले ही ललौरीखेड़ा ब्लॉक में आता हो, मगर वह शहरी क्षेत्र में ही मानी जाती है। इसे आमतौर पर शहर के बाहरी हिस्से के रुप में पहचाना जाता है। शहर के लोगों की बरहा में और वहां के ग्रामीणों की आवाजाही शहर में रहती है। चार जून को बरहा गांव के प्रवासी में संक्रमण की पुष्टि हुई तो उसे कंटेन्मेंट जोन बना दिया गया था। उसका परिवार भी उसी समय क्वारंटीन कर दिया था। अब परिवार के चार सदस्यों की पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर कोविड अस्पताल भेज दिया गया है। गांव में एक ही परिवार में संक्रमितों की संख्या बढ़ने पर शहर के लोगों को भी महामारी के फैलने का डर सताने लगा है। एक दिन पूर्व वैसे ही घनी बस्ती बाजार से सटे बशीर खां मोहल्ले में संक्रमित मिल चुका है। इसके अलावा बरहा गांव में भी परिवार के संपर्क में जो लोग पहले से रहे हैं, वे भी महामारी को लेकर घबराए हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी इसी को देखते हुए संक्रमित प्रवासी के बाद उसके परिवार के संपर्क में आने वालों का पता लगाने में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें