पीलीभीत। रविवार देर शाम आई रिपोर्ट में कोरोना के तीन नए मामले सामने आए हैं।
सीएमओ डॉ आलोक कुमार ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद संक्रमितों की जांच के निर्देश दिए गए हैं। नए मामले सामने आने के बाद जनपद में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 31 पहुंच गई है। जबकि चौथी लहर के दौरान अब तक 67 कोरोना के मामले सामने आ चुके हैं। सामने आए तीन मामलों में संक्रमित का दो दिन पूर्व सैंपल लिया गया था। संवाद