फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंदन से आई महिला रिश्तेदारों से मिलकर लौट गई, स्वास्थ्य विभाग को अब लगी भनक

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। ब्रिटेन और यूरोप से आने वालों की निगरानी में एक बार फिर सिस्टम फेल साबित हुआ है। पंजाब की रहने वाली एक महिला लंदन से वापस आने के बाद जिले में तीन दिन रिश्तेदारों के साथ ठहर कर वापस भी चली गई, मगर स्वास्थ्य विभाग को इसकी कोई जानकारी नहीं लग सकी। वापसी के 24 घंटे बाद सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिला के संपर्क में आए रिश्तेदारों के सैंपल लिए। उन्हें होम आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन

मूलरूप से पंजाब की रहने वाली 40 वर्षीय महिला सप्ताह भर पहले लंदन से वापस आई थी। पहले वह पंजाब में अपने घर रुकी, मगर वहां स्वास्थ्य विभाग को सूचना नहीं दी। इसके बाद 28 दिसंबर को वह पूरनपुर के गांव शाह फार्म टांडा में एक रिश्तेदार के घर आ गई। यहां वह तीन दिन तक रिश्तेदारों के साथ रही। फिर 30 दिसंबर को वापस भी चली गई। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की सर्विलांस टीम को इसकी सूचना मिली। मगर तब तक महिला जा चुकी थी। टीम ने रिश्तेदारों के घर का पता जुटाया और वहां पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रिश्तेदार और संपर्क में आए गांवों के अन्य लोगों की कोरोना जांच की। पहले एंटीजन किट से जांच की गई, जिसमें सभी निगेटिव आए। अब आरटीपीआर जांच को सैंपल भेजा है।
सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने बताया कि विदेश से लौटी महिला के रिश्तेदारी में आने की सूचना मिली थी। इस पर टीम भेजी गई। मगर वह महिला वापस जा चुकी है। संपर्क में आए रिश्तेदारों का सैंपल लिया गया है। सभी को होम आइसोलेट कर दिया है।
विज्ञापन

रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद बिगड़ी तबीयत तो परिवार ने दी सूचना
पूरनपुर के एक गांव का रहने वाला युवक 17 दिसंबर को लंदन से आया था। इसके बाद 19 दिसंबर को अपने घर पहुंच गया था। जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सैंपल लेकर उसे होम आइसोलेट कर दिया था। लखनऊ से आई जांच रिपोर्ट में निगेटिव आने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ना शुरू हो गई। परिवार वालों के मुताबिक युवक को खांसी आ रही है। सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसका परीक्षण किया और दोबारा से सैंपल लेकर जांच को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें