पीलीभीत। जनपद में कोरोना संक्रमण पूरी तरह अपने पैर पसार चुका है। अफसर, कर्मचारी और पुलिस के बाद अब जिला न्यायालय के दो जज और तीन लिपिक संक्रमित पाए गए हैं। उन्हें होम आइसोलेट कर न्यायालय को 48 घंटे तक सील कर दिया गया है। संक्रमितों के संपर्क में आने वाले स्टाफ की सैंपलिंग कराई जा रही है।
रविवार रात आई जांच रिपोर्ट की लिस्ट जब सही से खंगाली गई तो पता चला कि इनमें जिला न्यायालय के दो जजों के अलावा तीन लिपिक की रिपोर्ट पॉजिटिव है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित दोनों जजों और लिपिक को होम आइसोलेट किया। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमितों को संपर्क में आने वाले लोगों की सैंपलिंग भी कराई गई हैै। इसके बाद न्यायालय परिसर को सैनिटाइज कराकर 48 घंटे तक बंद कर दिया गया।