फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों की पकड़ से ढीला होने लगा कोरोना...कहीं खतरा न बढ़ जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। कोरोना संकमण के केस लगातार बढ़ रहे हैं। कर्मचारी और पुलिस कर्मियों के अलावा अब स्वास्थ्य विभाग के अफसर भी कोरोना पॉजिटिव आने लगे हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की पकड़ से कोरोना ढीला होने लगा है। इसकी रोकथाम के लिए क्या किया जाए, इसे लेकर सभी असमंजस में हैं। यह आने वाले दिनों में संक्रमण का खतरा बढ़ने का संकेत दे रहा है। मगर, राहत की बात यह है कि अभी सामुदायिक संक्रमण के हालात नहीं हैं।
विज्ञापन

जनपद में कोरोना वायरस का प्रकोप मार्च से फैलने लगा था। लॉकडाउन में यहां मात्र 45 कोरोना संक्रमित थे। मगर, अनलॉक के बाद संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। लॉकडाउन के बाद से अब तक 137 नए मरीज सामने आ चुके है। इनमें दो पुलिस कर्मी और चार स्वास्थ्य कर्मी भी शामिल हैं। अधिकांश कोरोना संक्रमित वे हैं, जिनका कोई भी यात्रा इतिहास नहीं है। न ही वे किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए। हाल ही के तीन दिन छोड़ दें तो रोजाना औसतन पांच से छह नए कोरोना मरीज निकल रहे थे। बीते दो या तीन दिन में जांच कम होने से संक्रमितों का आंकड़ा घटा है। सैँपल लेने वालों का आंकड़ा भी कम हो गया है। इससे ठीक तरह से यह पता नहीं चल पा रहा है कि इस समय कोरोना के मरीज कितनी संख्या में हैं।
मास्क और सामजिक दूरी का भी पालन नहीं
अधिकांश लोग बिना मास्क, सामाजिक दूरी का पालन किए बिना ही सड़कों पर नजर आते हैं। पहले तो संक्रमितों में कोरोना के लक्षण दिखाई देते थे। मगर, अब बिना लक्षण वाले लोगों में भी कोरोना निकल रहा है। एसीएमओ के कोरोना पॉजिटिव निकालने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों पर भी कोरोना का खतरा मंडराने लगा है। रैंडम सैंपल में भी लोग कोरोना पॉजिटिव निकल रहे हैं। इन आंकड़ों को देखकर आने वाले दिनों में सामुदायिक संक्रमण के खतरे से इनकार नहीं किया जा सकता। इससे निपटने के लिए न तो स्वास्थ्य विभाग के पास कोई ठोस प्लानिंग है, न तैयारी।
विज्ञापन

सीएमओ बोलीं- डरने की नहीं, जागरूकता की जरूरत
सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने बताया कि कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तैयारी से जुटा है। वायरस से डरें नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक करें। अगर किसी में भी कोरोना के लक्षण हों तो उसे छिपाए नहीं, जांच कराकर अपने परिवार, गांव और मोहल्ले को सुरक्षित करें। साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें