फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की आशंका पर 176 लोगों का सैंपल कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। कोरोना संक्रमितों की तलाश करने के लिए शुरू किए गए सर्विलांस अभियान में लगी टीमों को 72 लोग खांसी, बुखार से पीड़ित मिले हैं। सभी का सैंपल कराया गया है।
विज्ञापन

संक्रमितों की तलाश के लिए पांच जुलाई से शहर और ग्रामीण इलाकों में सर्विलांस अभियान शुरू किया गया। 15 जुलाई तक चलने वाले इस अभियान में पूरनपुर, माधोटांडा और हजारा क्षेत्र में 226 टीमें लगाई गई हैं। टीम के सदस्य घर-घर जाकर सर्दी, जुकाम, खांसी और सांस लेने में परेशानी समेत अन्य बीमारियों की जानकारी एकत्र कर रहे हैं। सीएचसी के कंट्रोल रूम प्रभारी सुशांत हलधर ने बताया कि सर्विलांस टीमों ने अब तक 72 ऐसे लोगों की सूचना दी, जिन्हें खांसी, जुकाम, बुखार है। कोरोना संक्रमण की आशंका पर इनका बुधवार को सैंपल कराया गया। जांच रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट होगी। संवाद
स्वास्थ्य टीम ने 104 संदिग्धों के सैंपल लिए
बीसलपुर। अग्रवाल सभा भवन में बुधवार को आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 104 संदिग्ध लोगों की जांच की गई। इनके सैंपल लेकर भेजे गए हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. ठाकुर दास ने बताया कि पीलीभीत से आई स्वास्थ्य टीम ने 104 लोगों की कोरोना संक्रमण होने के शक में जांच की और नमूने लिए। अब इन्हें परीक्षण के लिए लखनऊ भेजा जाएगा। सभी को 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन रहने को कहा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें