फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदा नर्स संक्रमित मिलने के बाद गजरौला पीएचसी 48 घंटे के लिए की बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। गजरौला पीएचसी में कार्यरत संविदा नर्स के कोरोना संक्रमित मिलने पर उसे कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके संपर्क में आने वाले और परिवार के लोगों के सैंपल लेकर जांच को भेजे गए हैं। कोरोना संक्रमित नर्स के परिवार को भी क्वारंटीन कर दिया गया है। साथ ही पीएचसी को सैनिटाइज कराकर उसे 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया, अब शुक्रवार को ही वहां सामान्य कामकाज होगा।
विज्ञापन

गजरौला पीएचसी में तैनात संविदा नर्स समेत वहां पर कार्यरत 37 लोगों ने 27 जून को रैंडम सैंपल कराया था। 30 जून की शाम को आई जांच रिपोर्ट में संविदा नर्स कोरोना पॉजिटिव पाई गई। खास बात यह है कि सैंपल लेने के बाद संक्रमित नर्स लगातार पीएचसी में ड्यूटी करती रही। उसने कई महिलाओं की डिलीवरी भी कराई। 30 जून को भी वह अपनी ड्यूटी पर आई। जांच रिपोर्ट आने पर स्वास्थ्य विभाग ने उसे कोविड अस्पताल में भर्ती करा दिया। इसके साथ ही गजरौला पीएचसी को 48 घंटे तक बंद कर दिया गया है। पीएचसी में इस अवधि तक कोई भी सेवा चालू नहीं रहेगी। पीएचसी को सैनिटाइज भी कराया गया है। कोरोना संक्रमित नर्स के संपर्क में आने वाले 12 स्वास्थ्य कर्मी और महिलाओं की डिलीवरी के वक्त नर्स की मदद करने वाले आठ लोगों के सैंपल लेकर उन्हें कोविड सेंटर में क्वारंटीन किया गया है। संक्रमित नर्स के परिवार में उसके पति, चार बच्चे और मकान में किराए पर रह रहे दो अन्य लोगों की भी सैंपलिंग कराई गई है। इसके साथ ही उसके मोहल्ले को भी सील कर दिया गया है। सीएमओ ने गजरौला पीएचसी 48 घंटे के लिए बंद करने की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें