फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित मिलने के बाद सील इलाके के लोग खुलेआम घूम रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। दो दिन पहले कोरोना संक्रमित मिलने के बाद सील किए गए इलाके के लोग बाजार में खुलेआम घूम रहे हैं। कोरोना संक्रमित का पड़ोसी तो तहसील में चाय बेच रहा है। यह वकीलों के बीच चर्चा का विषय है। कुछ लोगों ने इसकी शिकायत सीएचसी कंट्रोल रूम में भी की। संक्रमित का फालोअर पिता भी बाइक से बाजार घूमने की बात निकलकर सामने आ रही है। ऐसी सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग फलोअर और उसके परिवार वालों को माधोटांडा के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट करने की योजना बना रहा है।
विज्ञापन

मोहल्ला गनेशगंज में रहने वाले एएसपी के फलोअर का पुत्र कोरोना संक्रमित मिलने के बाद रविवार को नगरपालिका ने उसकी गली बांस- बल्ली लगाकर सील कर दी थी। फालोअर के पड़ोसी का निकास स्टेशन रोड की ओर होने और उसके परिवार की आवाजाही पड़ोस के घर में होने से वह निकास भी सील कर दिया गया। अब यह इलाका सील होने के बाद भी यहां के लोग पूरे कस्बे में घूम रहे हैं। फालोअर के पड़ोसी की पुराने तहसील भवन के समीप चाय की दुकान है। वह दूसरे दिन भी पुराने तहसील भवन में चाय की बिक्री करता रहा। कई वकीलों के बिस्तर पर उसकी दुकान से चाय पहुंची। जब वकीलों को पता चला कि चाय वाला कोरोना संक्रमित का पड़ोसी है तो वह भी डर गए। कुछ वकीलों ने इसकी शिकायत सीएचसी के कंट्रोल रूम में की। फालोअर के बाइक से घूमने का मेसेज सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉॅ. सीपी सिंह ने बताया कि फालोअर और उसका परिवार स्वास्थ्य विभाग को सपोर्ट नहीं कर रहा है। इसलिए, फालोअर समेत उसके पूरे परिवार को माधोटांडा के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया जाएगा। जांच रिपोर्ट आने तक वह सब आइसोलेशन वार्ड में ही रहेंगे। उन्होंने बताया कि पड़ोसी के तहसील में चाय बिक्री करने की जानकारी मिली है। उस पर कार्रवाई करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें