फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान मित्र की नहीं आई जांच रिपोर्ट, नेता-अफसरों की धड़कनें बढ़ीं

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। संक्रमित युवक के भाई आयुष्मान मित्र की कोरोना की जांच रिपोर्ट न आने से नेताओं और अफसरों की धड़कने बढ़ी हुई हैं। बरेली आईवीआरआई में सैंपल की जांच न हो पाने से रिपोर्ट आने में देर हुई है। सोमवार को माना गया कि अब लखनऊ से देर रात या फिर मंगलवार सुबह जांच रिपोर्ट आ जाएगी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल कैंपस में रहने वाले आयुष्मान मित्र का भाई नौ जून को दिल्ली से लौटा था। 10 जून को उसका सैंपल लेकर उसे होम क्वारंटीन किया गया था। 13 जून को जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव आने के बाद जिला अस्पताल में हड़कंप मच गया था। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित युवक को कोविड अस्पताल में भर्ती करने के साथ ही उसके परिवार के चार लोगों के सैंपल लेने के बाद उसे क्वारंटीन सेंटर में रखा है। वहीं 11 जून को जिला अस्पताल का निरीक्षण करने आए स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग के कार्यक्रम के समय उसकी मौजूदगी की बात सामने आने के बाद इस मामले में लखनऊ तक हड़कंप है। जांच रिपोर्ट न आने तक नेता और अफसरों की दिल की धड़कनें बढ़ी हुई है। हर कोई उसकी जांच रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहा है। सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने बताया कि आयुष्मान मित्र के परिवार के चार लोगों का सैंपल लेकर उन्हें क्वारंटीन कर दिया गया है। आयुष्मान मित्र स्वास्थ्य राज्यमंत्री के निरीक्षण में मौजूद नहीं था। फिलहाल तो उसका सैंपल जांच को भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने पर ही कुछ पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें