फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग सतर्क : कोरोना का पॉजिटिव केस मिलने के बाद लिए 168 सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में कोरोना संक्रमण का नया मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग बेहद सतर्कता बरत रहा है। संक्रमित युवक के साथ शेल्टर होम में रहने वालों, उसके परिचितों और सगे संबंधियों समेत कुल 168 सैंपल लिए गए हैं। इन सभी सैंपलों को लखनऊ भेज दिया गया है।
विज्ञापन

अमरिया ब्लॉक के गांव टोडरपुर में एक कोरोना संक्रमित मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग संक्रमित युवक के शेल्टर होम में रहने वाले 41 लोग, क्वारंटीन सेंटर के 24, संक्रमित युवक के संपर्क में आने वाले 34 लोग, सात सगे संबंधी,16 पुलिसकर्मी, 26 तहसील कर्मी और रसोइया, बिलसंडा के गांव तनाया में इंदौर से आए युवक के परिजन समेत नौ, सुंदरपुर गांव में परिचितों के छह समेत अन्य पांच लोगों के सैंपल कल देर रात तक लिए गए थे। इसमें 60 सैंपलों को सोमवार को लखनऊ भेज दिया गया, जबकि बाकी सैंपलों को मंगलवार को भेजा गया है। इधर, स्वास्थ्य विभाग को 23 और 24 अप्रैल को भेजे गए 118 सैंपलों की रिपोर्ट प्राप्त हो गई। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सभी 118 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है।
कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद सुरक्षा की दृष्टि से संक्रमित युवक से जुड़े लोगों और उनके परिचितों के भी सैंपल लिए गए हैं। करीब 60 सैंपल कल भेजे गए। बाकी सैंपल मंगलवार को भेजे गए हैं। पूर्व में भेजे गए 118 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है। - डॉ. सीमा अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन

संक्रमित युवक के संपर्क में आए छह परिचितों को किया क्वारंटीन
इंदौर से संक्रमित युवक और उसके सात साथी ललौरीखेड़ा ब्लाक के गांव सुंदरपुर में भी एक परिचित के घर गए थे। कोरोना संक्रमित युवक की रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित युवक के संपर्क में आने वाले लोगों को खंगालना शुरू कर दिया था। इस बीच स्वास्थ्य विभाग को संक्रमित युवक के गांव सुंदरपुर जाने की सूचना मिली। जिस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम सोमवार देर शाम सुंदरपुर पहुंची। सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने बताया कि टीम संक्रमित युवक के संपर्क में आए गांव निवासी एक युवक और उसके परिवार समेत छह लोगों को जिला मुख्यालय लेकर आई। यहां सभी छह लोगों के सैंपल लेने के बाद इन सभी को क्वारंटीन सेंटर में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें