फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और कोरोना संदिग्ध मिला, आइसोलेशन वार्ड में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। सऊदी अरब से लौटे एक व्यक्ति को कोरोना वायरस संदिग्ध मानते हुए उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संदिग्ध का सैंपल लेकर जांच के लिए लखनऊ केजीएमयू भेजा है। इसके अलावा विदेश से लौटे कई लोगों को घरों में क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन

सऊदी अरब में उमरा करने गया अमरिया क्षेत्र के 37 यात्रियों का जत्था शुक्रवार को लौटा था। सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने जानकारी होने पर अमरिया सीएचसी के एमओआईसी डा. लोकेश को गांव भेजा था। देर शाम तक उसकी स्क्रीनिंग हुई। उसमें कोरोना जैसे लक्षण पाए गए तो उसे संदिग्ध मानते हुए जानकारी सीएमओ को दी गई। इसके बाद कोरोना संदिग्ध को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। शनिवार सुबह डाक्टरों के पैनल ने परीक्षण कर उसका सैंपल लिया और जांच के लिए लखनऊ भेजा। जांच रिपोर्ट आने तक मरीज को आइसोलेशन वार्ड में रखा जाएगा। वहीं बैजूनगर से आए दो लोगों को क्वारंटीन सेंटर से घर भेज दिया गया। दोनों की स्थिति सही बताई गई।
मलयेशिया से आए युवक की जांच रिपोर्ट निगेटिव
दो दिनों पूर्व आईलेशन वार्ड में भर्ती किए गए मलेशिया से लौटे एक कोरोना संदिग्ध की जांच रिपोर्ट में कोरोना का संक्रमण नहीं पाया गया। शनिवार को आई जांच रिपोर्ट निगेटिव पाई गई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। कोरोना संदिग्ध के चार परिवार वालों को भी क्वारंटीन सेंटर में शिफ्ट किया गया था।
विज्ञापन

नेपाल से आई महिला का निगरानी में रहने से इनकार
बरखेड़ा। क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला जनवरी में काम करने नेपाल गई थी। एक दिन पहले महिला नेपाल से अपने गांव पहुंची। महिला के साथ उसके दो बच्चे भी थे। जानकारी लगने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम निगरानी में लेने गई तो उसने मना कर दिया। इस पर डायल 112 पुलिस को बुलाया गया। पुलिस की मौजूदगी में टीम ने महिला की स्क्रीनिंग की। उसमें वह ठीक मिली, मगर बच्चे में बुखार पाया गया। बच्चे को घर में अलग रखने को कहा गया।
सऊदी अरब से लौटे व्यक्तियों की स्क्रीनिंग में एक संदिग्ध मिलने पर उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराकर सैंपल लखनऊ भेजा गया है। मलयेशिया के युवक की जांच रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है। -डॉ. सीमा अग्रवाल, सीएमओ
जांच रिपोर्ट निगेटिव, फिर भी घर जाने को भटका युवक
पीलीभीत। लखनऊ से आई जांच रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण न मिलने के बावजूद आइसोलेशन वार्ड में भर्ती युवक को अपने घर जाने के लिए घंटों इधर उधर भटकना पड़ा। युवक सीएमओ कार्यालय जा पहुंचा। सीएमओ ने युवक को एंबुलेंस न आने तक वार्ड में रखने के निर्देश दिए।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार रात अमरिया क्षेत्र में मलयेशिया से आए युवक को कोरोना संदिग्ध मानते हुए आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया था। शुक्रवार सुबह कोरोना संदिग्ध का सैंपल लखनऊ भेजा गया। शनिवार को जांच रिपोर्ट में संक्रमण न होने की पुष्टि हुई। आइसोलेशन वार्ड के स्टाफ ने युवक को घर जाने को कह दिया। युवक हाथ में कपड़े और कंबल लिए आइसोलेशन वार्ड के ही इर्दगिर्द घूमता रहा। फिर वह सीएमओ कार्यालय पहुंच गया। वहां उसने कहा कि उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है, इसलिए अब उसे घर जाना है। परिवार वाले पता नहीं कहां हैं। हाथ में पर्ची पकड़े युवक को देख सीएमओ कार्यालय में हड़कंप मच गया। लिपिक हीरेश सक्सेना ने युवक से पर्ची लेकर जानकारी सीएमओ को दी। सीएमओ ने आइसोलेशन वार्ड के स्टाफ को फटकारते हुए युवक को एंबुलेंस की व्यवस्था न होने तक वार्ड में रखने की हिदायत दी।
मलयेशिया से आए युवक की जांच रिपोर्ट निगेटिव पाई गई। उसे घर जाने को कहा गया। एंबुलेंस आने तक उसे वार्ड में ही रहना था। युवक का वार्ड से बाहर आना लापरवाही उजागर करता है। इस मामले में सीएमएस से बात की जाएगी। फिलहाल उसे घर भेज दिया गया है। - डा. सीमा अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें