फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना इफेक्टः बेटी यहां सबकुछ ठीक है...अपना ध्यान रखना

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। कोरोना के कहर से वे लोग ज्यादा चिंता में डूबे हैं, जिनके अपने विदेश में रह रहे हैं। इटली, अमेरिका, चीन, सिंगापुर से आ रही खबरें उन्हें डरा रही हैं। ये सभी विदेशों में रह रहे अपने परिजनों और रिश्तेदारों से हालचाल ले रहे हैं। उन्हें समझा रहे है कि कोरोना से बचाव के लिए हर जरूरी कदम उठाएं। पीलीभीत शहर में रह रहे ऐसे लोगों से बात करके अमर उजाला ने उनकी बेचैनी समझी और दूसरे देशों में रह रहे उनके करीबियों का हाल जाना।
विज्ञापन

मेलबर्न में तो सैनिटाइजर और मास्क तक नहीं
शहर की अशोक कॉलोनी निवासी सतीश धामेजा की पुत्री श्रुति धामेजा आस्ट्रेलिया के मेलबर्न के एक कॉलेज में स्नातक की छात्रा है। जैसे ही सतीश धामेजा को मेलबर्न के आसपास कोरोना के केस मिलने की जानकारी हुई तो उन्होंने फौरन बेटी को कॉल कर हाल जाना। बताया कि बेटी से सुबह शाम बात हो रही है। बाजार में सामान नहीं मिल रहा है तो बेटी को कहीं खुली दुकान ढूंढकर कुछ ज्यादा सामान लेकर स्टोर करने का कह दिया है। मेलबर्न में मास्क और सैनिटाइजर तक की किल्लत है। वीजा मिलने में समस्या हो रही है। मुझे बेटी की बहुत चिंता सता रही है।
न्यूयार्क में ऑफिस के बजाए घरों से हो रही नौकरी
शहर की अशोक कॉलोनी निवासी और नगर पालिका चेयरमैन विमला जायसवाल और पूर्व चेयरमैन प्रभात जायसवाल की विवाहित बड़ी बेटी श्वेता न्यूयार्क और छोटी बेटी शिल्पी अग्रवाल सैन फ्रांसिस्को में है। प्रभात जायसवाल ने कहा कि न्यूयार्क बिजनेस और सैन फ्रांसिस्को आईटी का हब होने के बावजूद वहां भी कोरोना फैलना उन्हें चौंकाने वाला लगा। बोले- हालांकि दोनों बेटियां विवाहित है, मगर जब से न्यूयार्क में कोरोना के केस मिलने की जानकारी हुई है तबसे लगातार दोनों बेटियों से संपर्क में हूं। बेटियों ने बताया कि यहां ऑफिस के बजाय घरों में ही लोग काम कर रहे हैं। मॉल समेत अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों पर पाबंदी लगाई हुई है। लोग मास्क पहनकर ही घरों से निकल रहे हैं। लोगबाग घरों से कम ही निकल रहे हैं।
विज्ञापन

कैलिफोर्निया में तो सामान खरीदने को लेकर हो रही मारामारी
मरौरी ब्लाक के गायबोझ निवासी मलकीत कौर के पति सतवंत सिंह पिछले सात साल से कैलिफोर्निया के सायरस में रहकर नौकरी कर रहे हैं। उनके बेटे प्रभजीत सिंह की मंगतेर कमलप्रीत कौर भी इसी शहर में रह रही है। मलकीत कौर और प्रभजीत ने बताया कि सायरस में तो कोरोना को लेकर खासा हड़कंप है। बोलीं- मैं सुबह शाम दोनों से लगातार बात कर रही हूं। मुझे एक वीडियो भी भेजा है जिसमें सामान खरीदने को लेकर मारामारी हो रही है। कमलप्रीत तो कई दिनों से जॉब पर न जाकर घर में ही रह रही हैं। मलकीत कौर ने दोनों को भीड़भाड़ से दूर रहने और मास्क लगाने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें