फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मेडिकल कालेज में तैनात कुक ने खाया विषाक्त पदार्थ, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। आउटसोर्स से कुक पद पर तैनात युवक ने अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त पदार्थ खा लिया। उसे इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर किया गया। रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की महिला इकाई में मुकेश नाम के युवक की आउटसोर्स पर कुक के पद पर तैनाती है। शनिवार को दोपहर करीब दो बजे स्टाफ ने देखा कि उसे उल्टी आ रही हैं। इस पर अधिकारियों को सूचना देकर अस्पताल के ही ब्रज मोहन ने उसे मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया।
प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसको हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ. अश्वनी गुप्ता ने बताया युवक ने विषाक्त पदार्थ खा लिया था। हालत गंभीर होने पर उसे रेफर किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें