फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: आर्थिक मदद और बीमारी ठीक होने का झांसा देकर कराया धर्मांतरण

Wed, 11 Jun 2025 12:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर (पीलीभीत)। बीमारी ठीक होने और आर्थिक मदद का झांसा देकर आरोपियों ने हजारा थाना के गांव नानक नगरी बैल्हा के रतन सिंह की पत्नी संतकौर का धर्मांतरण करा दिया। आर्थिक मदद और बीमारी से निजात न मिलने पर संतकौर ने प्रार्थना सभाओं में जाना बंद कर दिया तो आरोपियों ने घर में घुसकर गाली-गलौज और मारपीट की। संतकौर की तहरीर पर पुलिस ने गांव निवासी पादरी हरजीत सिंह सहित सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


पीड़ित संतकौर ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि शरीर के एक हिस्से में सालों से दर्द हो रहा है। गरीबी के कारण ठीक से इलाज नहीं हो पाया। आठ महीने पहले सुमित्रा कौर, छिंदो कौर ने उसके घर आकर बीमारी के बारे में पूछा और बताया कि सिख धर्म छोड़कर ईसाई धर्म की अनुयायी बन गई हैं। उसे भी ईसाई धर्म धर्म स्वीकार करने को प्रेरित किया। कहा कि गरीबी दूर हो जाएगी। ट्रस्ट की ओर से 50 हजार रुपये मिलेंगे। आरोप है उसे झांसे में लेकर गांव निवासी पादरी हरजीत सिंह, गांव की मीना कौर, सुरजीत कौर शारदा नदी तट पर ले गई। आंखें बंदकर नदी में डुबकी लगवाई गई। मांस का टुकड़ा पानी से निकलवाया गया और प्रसाद में मीठा देकर धर्मांतरण की जानकारी दी।

चार महीने बाद भी उसकी बीमारी ठीक नहीं हुई। आर्थिक मदद न मिलने पर उसने प्रार्थना सभाओं में जाना बंद कर दिया। आरोप है कि इसके विरोध में नौ अक्तूबर 2024 को पादरी के पिता हरजिंदर सिंह व सुरेंद्र घर में घुस आए। धार्मिक सभाओं में आने का दबाव बनाया। विरोध पर गाली-गलौज और पिटाई की। हजारा पुलिस ने संतकौर की ओर से गांव निवासी सुमित्रा कौर, छिंदो कौर, पादरी हरजीत सिंह, मीना कौर, सुरजीत कौर, सुरेंद्र सिंह, हरजिंदर सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन



थम नहीं रहीं धर्मांतरण की घटनाएं, निशाने पर सिख
नेपाल सीमा से सटे गांवों में धर्मांतरण की घटनाएं थम नहीं रहीं हैं। पूर्व में भी मुकदमा दर्ज हो चुका है। इससे पहले दो लाख रुपये और मकान बनवाने का झांसा देकर नेपाल सीमा के एक गांव निवासी व्यक्ति का धर्मांतरण कराया गया था। पत्नी और बच्चों ने धर्मांतरण से इन्कार किया तो उसके घर को गिरा दिया गया। गांव के बाहर खेतों में रह रही महिला के घर में चार दर्जन लोगों ने घुसकर ईसाई बनाकर छोड़ने की धमकी दी। विरोध पर महिला की पुत्री से दुष्कर्म की कोशिश की गई। हजारा पुलिस ने 15 मई को सात समेत करीब 50 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया था। सिखों के एक प्रतिनिधि मंडल ने उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मिलकर पूरे मामले की जानकारी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें