फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाली निर्माण में पुरानी ईंटें खपा रहा था ठेकेदार, एसडीएम ने फटकारा

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। एसडीएम ने पुराने तहसील भवन के पास बनाई जा रही नाली में पुरानी नाली और उखाड़े गए खड़ंजे की पुरानी ईंटें होना पाया। एसडीएम ने ठेकेदार को फटकार लगाकर पुरानी ईंटों से बनाई गई नाली को तुड़वाकर नई ईंटों से नाली निर्माण कराने के निर्देश दिए। इसके बाद ठेकेदार ने नई ईंटें मंगवाकर नाली का निर्माण शुरू कराया।
विज्ञापन

कोतवाली रोड पर पुरानी तहसील भवन के समीप टूटी नाली का निर्माण कार्य चल रहा है। रविवार को एसडीएम ने निर्माण कार्य के निरीक्षण में नाली और खड़ंजा उखाड़ने से निकली ईंटों का ही नाली निर्माण में इस्तेमाल होते पकड़ लिया।इस पर उन्होंने ठेकेदार पर नाराजगी व्यक्त की। एसडीएम का कहना था कि पुरानी ईंट लगाकर नगर पालिका को चूना लगाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने नाली में लगाई गई पुरानी ईंटों को उखड़वा दिया और नई ईंटें लगाने के निर्देश दिए। इस पर ठेकेदार ने नई ईंटों को मंगवाकर निर्माण शुरू करवाया। एसडीएम ने बताया कि निर्धारित दूरी तक नाली का निर्माण नहीं किया जा रहा था। मात्र कुछ दूरी की टूटी नाली का निर्माण करवाकर आनन फानन में प्लास्टर कर खेल की योजना थी। जिसे पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें