जाम में पलटा ई-रिक्शा, दो लोग घायल
जाम के दौरान दबाव बढ़ने पर एक ई-रिक्शा चालक ने फुटपाथ से होकर निकालने का प्रयास किया, जिससे ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में सात सवारियों में से महिला समेत दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने तत्काल घायलों को निजी वाहन से जिला अस्पताल भिजवाया।
पुलिस की सख्ती के आगे बैकफुट पर दिखे पदाधिकारी
सिटी मजिस्ट्रेट के मना करने के बावजूद जब पदाधिकारी धार्मिक स्थल पर निर्माण शुरू करने लगे तो पुलिस अलर्ट हो गई। कोतवाली व सुनगढ़ी थाने की फोर्स मौके पर पहुंची। कार्य रोकने पर पदाधिकारियों ने पहले कॉलोनी गेट पर रास्ता बंद किया और फिर टनकपुर हाईवे पर दरी बिछाकर जाम लगाने बैठे। लेकिन पुलिस की सख्ती देखते ही अधिकतर कार्यकर्ता खुद ही पीछे हट गए और जाम की स्थिति टल गई।
सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर ने कहा कि जिस भूमि पर निर्माण की बात कही जा रही है वह नजूल और पालिका की जमीन है। ऐसे में बिना अनुमति के कोई निर्माण नहीं हो सकता। नियमानुसार प्रकिया पर अमल करने को कहा गया है।