फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बाढ़ खंड कार्यालय में सक्रिय हुआ नियंत्रण कक्ष

विज्ञापन
बाढ़ खंड कार्यालय में बनाया गया बाढ़ नियन्त्रण कक्ष में मौजूद अ​धिकारी । स्रोत - विभाग
विज्ञापन
पीलीभीत। 15 जून से मानसून आने की संभावना है। इसको लेकर विभाग ने पूरी तरह सतर्क है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष बना दिया गया है। इधर तहसील मुख्यालयों पर 15 जून से नियंत्रण कक्ष सक्रिय होंगे।
विज्ञापन

संभावित बाढ़ को लेकर डीएम की ओर से मिले निर्देशों के तहत बाढ़ खंड ने अपनी तैयारियों को शुरू कर दिया है। बाढ़ प्रभावित गांवों के लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए कार्यालय परिसर में नियंत्रण कक्ष को सक्रिय कर दिया गया है। यहां पर तीन पालियों में दो-दो कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
यह लोग सुबह छह बजे से दो बजे, दो बजे से रात दस बजे और फिर रात दस बजे से सुबह छह बजे तक नियंत्रण कक्ष में मौजूद रहेंगे। अधिशासी अभियंता आशुतोष कुमार ने बताया कि कार्यालय परिसर में नियंत्रण कक्ष सक्रिय कर दिया गया है। संभावित बाढ़ को लेकर तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें