पीलीभीत। बरखेड़ा ब्लॉक प्रमुख रामदेवी गंगवार के निधन के बाद क्षेत्र पंचायत के प्रशासनिक कार्यों के संचालन के लिए जिला प्रशासन ने प्रशासक नियुक्त कर दिया है। जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने उप जिलाधिकारी (न्यायिक) पूरनपुर हेमंत चौधरी को बरखेड़ा ब्लॉक का प्रशासक नामित किया है। जारी आदेश में कहा गया है कि 22 मई 2026 को ब्लॉक प्रमुख रामदेवी गंगवार के निधन के कारण विकास कार्य प्रभावित हो रहे थे।प्रशासक के रूप में हेमंत चौधरी अब अग्रिम आदेशों तक ब्लॉक प्रमुख के सभी अधिकारों, कर्तव्यों और दायित्वों का निर्वहन करेंगे। जिलाधिकारी द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। संवाद