अमरिया। सीएचसी परिसर में बुधवार को संविदा एएनएम ने वेतन वृद्धि एवं नियमितीकरण की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान एएनएम ने कार्य बहिष्कार कर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज उठाई।
संविदा एएनएम का कहना है कि वे वर्ष 2011 से संविदा पर कार्य कर रही हैं, लेकिन वेतन वृद्धि के मामले में उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। एएनएम ने बताया कि वेतन वृद्धि की मांग को लेकर कई बार अधिकारियों को ज्ञापन भी दिए जा चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके चलते उन्होंने कार्य बहिष्कार कर विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान पुष्पा आचार्य, लक्ष्मी राठौर, बेबी सविता, मीरा कुमारी, सोनी, कमलेश कुमारी, पुष्पा देवी, हसीन बी, अनीता देवी, शशि रानी, प्रीति सैनी, कृष्णा कुमारी, सीमा, अनु कुमारी, परवीन बेगम, गायत्री देवी आदि शामिल रहीं। संवाद
-