फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदा व विभागीय विद्युत कर्मचारियों ने भरी हुंकार

Sat, 19 Nov 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
संविदा व विभागीय विद्युत कर्मचारियों ने भरी हुंकार - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
विज्ञापन
बिजली कर्मचारी संयुक्त संघर्ष निमित के बैनर तले शनिवार को प्रांतीय आह्वान पर  बिजली कर्मचारियों ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर हुंकार भरी। जिसमें संविदा व विभागीय कर्मचारियों की लंबित मांगे पूरी न होने पर नाराजगी जताई गई। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारी विद्युत विभाग को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। 
विज्ञापन

ज्ञापन में परिवहन निगम की भांति बिजली निगमों में विभागीय संविदा लागू करने व उच्चतम न्यायालय के आदेश और संविदा श्रमिक अधिनियम 1970 के अनुपालन में नियमित कर्मचारी के बराबर वेतन का भुगतान विभाग द्वारा सीधे करने की मांग की गई। इसके अलावा श्रमिक नेताओं समेत 155 कर्मचारियों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने, पेंशन व्यवस्था लागू करने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में शमशाद अली, प्रमोद कुमार, ओमकार, मोहन कुमार, ज्ञानेंद्र, राजेंद्र प्रसाद, धनीराम, मुन्नालाल, बालजीत, सर्वेश शुक्ल, राजेश कुमार आदि थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें