फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला संक्रमित मिलने के बाद निरजंन कुंज कॉलोनी कंटेन्मेंट जोन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। बुधवार को शहर की निरजंनकुंज कॉलोनी में एक महिला भी संक्रमित मिली थी। स्वास्थ्य विभाग ने उसे कोविड अस्पताल में भर्ती कराने के बाद उसके संपर्क में आने वाले लोगों की सैंपलिंग कराई है। इस कॉलोनी को सैनिटाइज कराकर कंटेन्मेंट जोन घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन

निरजंन कुंज कॉलोनी की रहने वाली महिला ने मोबाइल यूनिट टीम से अपना रैंडम सैंपल कराया था। बुधवार को आई जांच रिपोर्ट में महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित महिला को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग और नगरपालिका ने टीम ने कॉलोनी को सैनिटाइज कराकर 250 मीटर का एरिया सील कर दिया। कालोनी को कंटेन्मेंट जोन घोषित कर दिया गया। संक्रमित के परिवार के चार सदस्य और संपर्क में आने आठ लोगों का सैंपल लेकर उन्हें अग्रवाल सभा भवन में क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें