फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार पॉजिटिव केस मिलने के बाद चार और गांव कंटेन्मेंट जोन बने

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। एक दिन पहले चार कोरोना पॉजिटिव केस मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमितों को कोविड अस्पताल में रात को ही भर्ती कर दिया था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की सैंपलिंग करने के बाद उन्हें क्वारंटीन सेंटर में भर्ती कराया। इसके साथ ही चारो गांवों को सैनिटाइज करने के बाद उन्हें कंटेन्मेंट जोन भी घोषित कर दिया गया है। अब कंटेन्मेंट जोन की संख्या 36 हो गई है।
विज्ञापन

बरखेड़ा के पैनिया हिम्मतपुर गांव निवासी 24 वर्षीय युवक नोएडा से रोडवेज बस से आठ जून को घर आया था। स्वास्थ्य विभाग ने नौ जून को उसका सैंपल लेकर उसे होम क्वारटीन किया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे कोविड अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। उसके संपर्क में आने वालों में उसके पिता, माता, दो बहने, दो भांजे और एक भाई का भी सैंपल लिया गया है। सैंपल लेने के बाद उन्हें क्वारटीन कर दिया गया है। गांव को सैनिटाइज करने के बाद कंटेन्मेंट जोन घोषित कर दिया गया।
निजी वाहन से परिवार के साथ आई थी संक्रमित महिला
न्यूरिया क्षेत्र के पिपरिया कॉलोनी निवासी 32 वर्षीय महिला आठ जून को निजी वाहन से अपने पति और दो बच्चों के साथ नोएडा से आई थी। सैंपलिंग के दौरान महिला ने अपना पता गजरौला कला लिखवा दिया था। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर स्वास्थ्य विभाग ने जब उसे ट्रेस करने की कोशिश की, इस पते पर वह मौजूद नहीं मिली। मशक्कत के बाद संक्रमित महिला के बारे में मालूम चल सका। महिला को न्यूरिया सीएचसी प्रभारी डॉ. ए एच अंसारी ने कोविड अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार को महिला के पति, 18 माह और 10 वर्ष के दो बेटों और महिला के माता पिता के साथ ही छह अन्य लोगों के भी सैंपल लिए गए हैं। इसके बाद उन्हें क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है। हालांकि संक्रमित महिला का एक बच्चा छोटा होने की वजह से उसे क्वारंटीन सेंटर में उसके नाना नानी के साथ रखा गया है। गांव में अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है। गांव सैनिटाइज करने के बाद उसे सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

गुरुग्राम से नौ जून को आया था युवक
बिलसंडा क्षेत्र में गुरुगांव निवासी 28 वर्षीय युवक नौ जून को हरियाणा के गुरुग्राम से आया था। इसी दिन उसका सैंपल लेने के बाद उसे होम क्वारंटीन कर दिया गया था। शुक्रवार को आई जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार की रात उसे कोविड अस्पताल में भर्ती कर दिया। शनिवार को संक्रमित युवक के संपर्क में आने वाले उसके तीन भाई, दो भाभी, दो भतीजे के साथ संपर्क में आने वाले गांव के एक युवक को सैंपल के लिए पुराने अस्पताल भेजा गया है। सैंपल लेने के बाद उन्हें क्वारंटीन सेंटर में रखा जाएगा।
नोएडा से आया था संक्रमित युवक
बिलसंडा क्षेत्र के ही गांव गजना सिधारपुर निवासी 25 वर्षीय युवक नोएडा से आठ जून को आया था। जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने नौ जून को सैंपल जांच को भेजा था। जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव आने पर उसे कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया। संक्रमित के संपर्क में आने वाले पिता, माता, दो बहन, एक भाई और संपर्क में आने वाले चार अन्य लोगों का भी सैंपल लिया गया है। दोनों गांवों को सैनिटाइज करने के बाद उन्हें कंटेन्मेंट जोन बना दिया गया है।
चारों गांवों को सैनिटाइज करने के बाद उन्हें कंटेन्मेंट जोन घोषित कर दिया गया है। संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों की सैंपलिंग कराई गई है। अन्य लोगों को भी तलाशा जा रहा है। - डॉ. सीमा अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें