पीलीभीत। शहर में पिछले एक सप्ताह से फाल्ट और अन्य दिक्कतों से हो रही बिजली कटौती से लोगों को राहत मिली है। बुधवार को कुछ मोहल्लों में ही आपूर्ति बाधित रही। इससे उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अशोक कॉलोनी, एकतानगर, नई बस्ती, काला मंदिर मार्ग, तुलाराम, आवास विकास आदि मोहल्लों में बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान हुए। हालांकि यह कटौती देर तक नहीं रही। मगर बिजली की बार-बार आवाजाही से उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जेई जहांगीर आलम ने बताया कि शहर की आपूर्ति बाधित नहीं रही। हर जगह आपूर्ति चालू रही। संवाद