पूरनपुर। चंदिया हजारा क्षेत्र में लड़खड़ाई संचार सेवा को लेकर प्रधान बासुदेव कुंडू ने डीएम को पत्र भेजा है। उपभोक्ताओं से रिचार्ज के नाम पर कंपनियों की ओर से ली गई धनराशि वापस कराने की मांग की है।
विज्ञापन
प्रधान ने पत्र में कहा कि तीन प्राइवेट कंपनियों सहित बीएसएनएल का मोबाइल टावर लगा है। गांव सहित क्षेत्र में दो हजार उपभोक्ता हैं। मगर खराब नेटवर्क से उपभोक्ताओं की आपस में बात तक नहीं हो पा रही है। इंटरनेट सुविधा का लाभ नहीं मिल रहा है। वहीं विभिन्न कंपनियां रिचार्ज के नाम पर प्रति महीने उपभोक्ताओं से करीब छह हजार रुपये ले रही हैं। पत्र में संचार सुविधा दुरुस्त कराने और एक साल में रिचार्ज के नाम पर उपभोक्ताओं की ओर से खर्च किए गए 72 हजार रुपये उपभोक्ताओं को वापस कराने की मांग की है।