फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: उपभोक्ताओं ने ऊर्जा निगम के खिलाफ किया प्रदर्शन

Mon, 24 Jul 2023 11:54 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
बीसलपुर के गांव मझिगवां में विद्युत विभाग के विरोध में प्रदर्शन करते उपभोक्ता । संवाद
विज्ञापन
बीसलपुर। गांव मझगवां के उपभोक्ताओं ने बदहाल बिजली व्यवस्था के विरोध में सोमवार को बिजली उपकेंद्र पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। बाद में उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

गांव मझगवां के ग्रामीण सोमवार को बिजली उपकेंद्र पहुंचे। उन्होंने गांव की बदहाल बिजली व्यवस्था के विरोध में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना था कि विभागीय लापरवाही से गांव में तीन सप्ताह से बिजली संकट बना हुआ है। बिजली के आने-जाने का कोई समय ही तय नहीं है। 10-12 घंटे भी बिजली नहीं मिल पा रही है। बिजली आती भी है तो लो वोल्टेज की समस्या बनी रहती है। इससे उसका उपयोग ही नहीं हो पाता है।
कई बार ऊर्जा निगम के अधिकारियों से शिकायत भी की, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। बिजली संकट के चलते भीषण गर्मी में लोगों का जीना मुहाल हो रहा है। ग्रामीणों ने करीब पौन घंटा प्रदर्शन करने के बाद उपखंड अधिकारी कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। इस दौरान पवन, सतीश, सचिन, कमल, रमेश , राकेश, जितेंद्र, मुकेश, उमेश, राजेंद्र, पंंकज, रंजीत, शिवम, अनूप, आशीष, नरेंद्र पाल, कमलेश, करन पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें