पीलीभीत। ट्रांसफार्मरों पर लोड ज्यादा होने से शहर में जमकर बिजली कटौती की जा रही है। आलम यह है कि लोगों को जागकर रातें गुजारनी पड़ रहीं हैं और दिन में भी उन्हें किसी तरह का आराम नहीं मिल पा रहा है। फाॅल्ट सही करने में ही ऊर्जा निगम कर्मचारी घंटों जूझ रहे हैं।
पिछले एक सप्ताह से जहां जिले में गर्मी बढ़ी है तो बिजली कटौती भी चरम पर है। शहर के अधिकतर मोहल्लों में रोजाना ही फाॅल्ट हो रहे हैं। इन फाॅल्ट को ठीक करने के नाम पर ही घंटों बिजली गुल रहती है।
रविवार को शहर के मोहल्ला तखान, साहूकारा, पंजाबियान, दूधिया मंदिर मार्ग, चूने वाली गली, दुर्गाप्रसाद समेत तमाम मोहल्लों में रात को घंटों कटौती हुई। इससे लोगों ने रात जाग कर काटनी पड़ी। यही स्थिति सोमवार को भी रही। दिन में बिजली आती-जाती रही।
-
लोगों ने बयां किया दर्द
फोटो: 17
रात-दिन बिजली कटौती की जा रही है लेकिन जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे है। स्कूलों में छुट्टियां हैं, ऐसेे में बच्चों के साथ घर में समय काटना मुश्किल हो जाता है।
- आरती, मोहल्ला तखान
-
फोटो: 18
पिछले तीन दिनों से बिजली कटौती की समस्या ने परेशान कर रख दिया है। ऊर्जा निगम कर्मचारियों से कटौती के संबंध में कुछ पूछा जाए तो कोई सही जवाब नहीं देता है।
- अमोद गुप्ता, मोहल्ला दुर्गाप्रसाद
-
फोटो: 19
शाम होते ही बिजली कटौती बढ़ जाती है जो देर रात तक जारी रहती है, कभी-कभी तो रात को भी बिजली के दर्शन नहीं होते। ऐसे में काफी परेशान होती है। जिम्मेदार पूछने पर सही जवाब नहीं देते हैं।
- दीपक राजानी, सुरभि कॉलोनी
-
फोटो: 20
बिजली कटौती के चलते घरेलू काम भी पूरे नहीं हो पाते हैं। ऐसे में बिजली की आवाजाही से कपड़े धोने में ही पूरा दिन गुजर जाता है।
- सुरभि सक्सेना, कृष्ण बिहार कॉलोनी
वर्जन:
शहर के सभी ट्रांसफार्मरों पर लोड अधिक है। इस वजह से समस्या आ रही है। जिन जगहों पर बिजली यंत्र खराब है, उन्हें बदलवाने का काम भी किया जा रहा है। इस वजह से कई जगह घोषित कटौती हो रही है। - आशीष कौशल, एसडीओ।
शहर में बिजली सही करते कर्मी । स्रोत - बिजली विभाग
शहर में बिजली सही करते कर्मी । स्रोत - बिजली विभाग
शहर में बिजली सही करते कर्मी । स्रोत - बिजली विभाग
शहर में बिजली सही करते कर्मी । स्रोत - बिजली विभाग