फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: डगा और कलीनगर पुल का निर्माण कार्य शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
एक साल के इंतजार के बाद पिछले माह शासन ने मंजूर किए करीब 52 करोड़, क्षेत्रीय लोगों को आवागमन में मिलेगी बड़ी राहत
विज्ञापन

कलीनगर। हरदोई शाखा नहर पर लंबे समय से क्षतिग्रस्त डगा और कलीनगर पुलों का निर्माण कार्य शुरू हो गया। इसके लिए मंगलवार को विधिवत भूमि पूजन किया गया। करीब 52 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनने वाले पुलों के निर्माण से क्षेत्र के हजारों लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम में विधायक बाबूराम पासवान के अलावा अधिकारियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।
कलीनगर क्षेत्र में माधोटांडा-पीलीभीत मार्ग पर कलीनगर और पूरनपुर-खटीमा मार्ग पर स्थित हरदोई ब्रांच नहर के दोनों पुल लंबे समय से जर्जर एवं क्षतिग्रस्त हो गए थे। एक साल से यातायात बंद होने से क्षेत्रीय लोगों के अलावा दूरदराज से आने वाले राहगीरोंं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या के समाधान के लिए जनप्रतिनिधियों द्वारा केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद को पत्र देकर पुलों के पुनर्निर्माण की मांग की गई थी। इसको लेकर क्षेत्रीय विधायक बाबूराम पासवान की ओर से भी शासन स्तर पर पैरवी की गई थी। मामले का संज्ञान लेते हुए शासन ने पिछले माह दोनों पुलों के निर्माण के लिए बजट स्वीकृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, मंगलवार को विधायक बाबूराम पासवान ने निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया गया। डगा पुल की लागत 25.83 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है और सेतु की लंबाई 74 मीटर होगी। इसके अलावा कलीनगर पुल की लागत 27.9 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है। भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन कर नारियल फोड़ा गया और निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें