फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मार्ग चिह्नित होने के बाद भी ई-रिक्शों का बाजार में संचालन जारी

Sat, 22 Feb 2025 12:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
शहर के सुनगढ़ी थाने के सामने ई-रिक्शों की वजह से लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। ई-रिक्शों की वजह से शहर में लग रहे जाम के लिए ट्रैफिक पुलिस की ओर से रूट निर्धारित किया गया। जिससे शहर वासियों को जाम से निजात मिल सके। इसके बाद भी अधिकारियों की अनदेखी के चलते ई-रिक्शों का शहर में प्रवेश हो रहा है। इससे जाम की समस्या बन रही है।
विज्ञापन

शहर में जाम की समस्या से निजात दिलाने के एसपी अविनाश पांडेय ने ई-रिक्शों को रूट प्लान तैयार किया। रूट प्लान के अनुसार ई-रिक्शों का संचालन तय मार्गाें पर ही किया जाना था। जिससे यह बाजार में प्रवेश न कर सकें और लोगों को जाम से निजात मिल सके। रूट प्लान के बाद इसका शुभारंभ किया गया, लेकिन तय रूट होने के बाद भी इनका संचालन मुख्य बाजार में किया जा रहा है। इससे दिनभर जाम की स्थिति रहती है। शुक्रवार की दोपहर करीब 1:10 बजे ई-रिक्शों की वजह से सुनगढ़ी थाने के सामने जाम लगा। इस चौराहे पर दिनभर में कम से चार से पांच बार जाम लगना एक आम बात सी है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
स्टेडियम रोड पर रहती है हमेशा समस्या
-स्टेडियम रोड पर सड़क के दोनों ओर एंबुलेंस वाहन चालकों ने अवैध पार्किंग बना रखी है। इससे मार्ग काफी सकरा हो गया है। आमने सामने से वाहन के आने पर यहां पर जाम की स्थिति बनती है। सबसे ज्यादा दिक्कत तब होती है, जब स्कूली बच्चों की छुट्टी होती है। बच्चों के स्कूली वाहन यहां घंटों जाम में फंसे रहते है।
विज्ञापन


ई-रिक्शों का नियमानुसार संचालन को लेकर निर्देश दिए गए हैं। इसको लेकर ड्यूटी भी लगाई जा रही है। नियम तोड़ने वालों वाहनों का चालान भी किया जा रहा है। - राघवेंद्र सिंह चौहान, टीएसआई
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें