पीलीभीत। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने रविवार को हर्रइया/हर किशनापुर गोआश्रय स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने टिनशेड का निर्माण तेजी के साथ पूरा कराने केे निर्देश दिए।
मरौरी क्षेत्र के गोआश्रय स्थल पर डीएम ने निराश्रित गोवंशों के लिए भूसा, पीने योग्य पानी, हरा चारा, साफ-सफाई व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिणा, साथ ही गोवंशों की देखरेख के निर्देश दिए।
इसके साथ ही उन्होंने गोवंशों के ईयर टेगिंग व कृत्रिम गर्भाधान के बाबत जानकारी ली। उन्होंने गोआश्रय में निर्माणाधीन टिन शेड के कार्य को तेजी से करने के लिए कहा। संवाद