फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बाढ़ से कटी पुलियों के बाद अधूरे माधोटांडा-पीलीभीत मार्ग का निर्माण शुरू

Sat, 28 Feb 2026 11:49 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
माधोटांडा मार्ग पर कराया जा रहा कटी पुलिया का निर्माण। संवाद
विज्ञापन
कलीनगर। माधोटांडा-पीलीभीत मार्ग पर बाढ़ में कटी पुलियों के साथ ही अधूरे पड़े मार्ग का निर्माण भी शुरू कर दिया गया है। लंबे समय से इस मार्ग पर आठ किलोमीटर दायरे में मार्ग अधूरा पड़ा था। दो दिन पूर्व से लोक निर्माण विभाग की ओर से कार्य शुरू कराया गया है। इससे राहगीरों ने राहत महसूस की है।
विज्ञापन

जनपद के महत्वपूर्ण मार्ग में शामिल माधोटांडा-पीलीभीत मार्ग की लंबाई 30 किलोमीटर है। यह मार्ग पीलीभीत टाइगर रिजर्व के प्रमुख पर्यटन स्थल चूका बीच के अलावा भारत नेपाल सीमा को भी जोड़ता है। माधोटांडा और कलीनगर क्षेत्र की करीब दो लाख आबादी इसी मार्ग से जिला मुख्यालय पहुंचती है।
जुलाई 2024 में आई बाढ़ से मार्ग की हालत खराब हो गई थी। चार पुलिया कट गई थी। इसके अलावा करीब आठ किलोमीटर दायरे में निर्माण कार्य भी अधूरा रह गया था। लंबे समय से पुलियों के निर्माण को लेकर लोक निर्माण विभाग की ओर से शासन स्तर पर पैरवी की जा रही थी। मंजूरी मिलने के बाद फरवरी में पुलिया का निर्माण शुरू कराया गया।
विज्ञापन

दो दिन पूर्व से मथना जप्ती से लेकर नवदिया तक अधूरे पड़े मार्ग आठ किलोमीटर मार्ग का निर्माण भी शुरू करा दिया गया है। अधिशासी अभियंता राजेश चौधरी ने बताया कि पुलियों के साथ अधूरे पड़े मार्ग के हिस्से का भी निर्माण शुरू कराया गया है।
सैलानियों की दुश्वारियां भी होंगी दूर
पीटीआर आने वाले अधिकांश सैलानी जंगल सफारी के लिए माधोटांडा-पीलीभीत मार्ग से होकर ही मुस्तफाबाद इंट्री प्वाइंट पर ही पहुंचते हैं। मार्ग जर्जर होने से सैलानियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। अब कार्य शुरू होने से अन्य राहगीरों के अलावा सैलानियों को भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें