फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शारदा नदी पर पैंटून पुल का निर्माण शुरू

विज्ञापन
शारदा नदी पर नाव से जाते लोग । फाइल फोटो
विज्ञापन
- इस बार भी हुई देरी, तीन टुकड़ों में बनाया जाएगा
विज्ञापन

- इस माह के अंत तक पुल तैयार होने का किया जा रहा दावा
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। शारदा नदी पर इस बार भी पैंटून पुल का निर्माण देरी से हो रहा है। अब टेंडर होने के बाद शनिवार से काम शुरू किया गया है। अधिकारियों का दावा है कि दिसंबर के अंत तक पुल शुरू कर दिए जाएंगे।
बारिश के बाद ट्रांस शारद क्षेत्र की 17 ग्राम पंचायतों को मुख्यालय से जोड़ने के लिए नदी पर पैंटून पुल बनाया जाता है। नियमानुसार इसे 15 अक्तूबर को शुरू हो जाना चाहिए था, लेकिन पिछले साल की तरह इस साल भी पुल तय समय पर तैयार नहीं हो सका।
विज्ञापन

पिछले साल तीन टुकड़ों में पुल को बनाया गया था और पुल न होने की दशा में ग्रामीणों की आवाजाही के लिए एक नाव का संचालन शुरू किया गया था। बाद में दो नाव की गईं थी। इसी क्रम में इस बार भी पैंटून पुल निर्माण को लेकर विभाग की ओर से शासन में अनुमति के लिए प्रस्ताव को भेजा गया।
विज्ञापन

पिछले माह अनुमति मिलने से पहले ही टेंडर भी निकाल दिया गया। उम्मीद थी कि अनुमति मिल जाएगी। बाद में तय समय पर अनुमति नहीं मिल पाने पर टेंडर प्रक्रिया को आगे बढ़ा दिया गया। जब अनुमति आई तो टेंडर खोला गया। अब पूरी प्रक्रिया होने के बाद पुल को बनाने के लिए सामान को पहुंचाने का काम शुरू कर दिया गया है।
इस बार भी यहां तीन टुकड़ों में पुल बनेगा। संभावना जताई जा रही है कि इस माह के अंत तक पुल बनकर तैयार हो जाएगा।

प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुल बनाने का काम शुरू किया गया है। इसे इसी माह में पूरा करा दिया जाएगा। इस बार भी तीन टुकड़ों में पुल बनेगा।
- अनूप कुमार, अधिशासी अभियंता, लोनिवि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें