फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 31 तक पूरा कराएं पंचायत भवन, अंत्येष्टि स्थल का निर्माण

Sun, 08 Oct 2023 12:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
निर्माणधीन पंचायत घर का निरीक्षण करते डीपीआरओ । स्रोत - पंचायत विभाग
विज्ञापन
पीलीभीत। जिला पंचायतराज अधिकारी (डीपीआरओ) सतीश कुमार ने शनिवार को गांव पहाड़गंज और सुजनी में विकास कार्यों का निरीक्षण किया। पंचायत भवन और अंत्येष्टि स्थलों का निर्माण अधूरा पाए जाने पर नाराजगी जताते हुए 31 अक्तूबर तक पूरा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


गांव पहाड़गंज में कूड़ा संग्रह केंद्र के निर्माण में अव्वल के बजाय दोयम ईंटों का प्रयोग होते देख ग्राम प्रधान एवं सचिव से नाराजगी जताई। उन्हें निर्देश दिए कि तत्काल दोयम दर्जें की ईंटों को हटाकर अव्वल ईंटों से ही निर्माण कराया जाए। गांव में सफाई व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं पाई गई। ग्राम पंचायत सुजनी में निर्माणाधीन अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कार्य संतोषजनक न मिलने पर ग्राम प्रधान एवं सचिव को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें