पीलीभीत। भारतीय किसान यूनियन भानु गुट की ब्लॉक स्तरीय मासिक पंचायत विकासखंड ललौरीखेड़ा में तहसील अध्यक्ष नंदकिशोर राठौर की अध्यक्षता में हुई। इसमें अपात्रों को आवास देने का मुद्दा उठाया गया। बाद में खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।
पंचायत में तहसील अध्यक्ष नंदकिशोर राठौर ने कहा की ललौरी खेड़ा में विकासखंड अधिकारी की लापरवाही से किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। इससे संगठन में रोष व्याप्त है। इसे संगठन कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। तहसील अध्यक्ष अमरिया रामगोपाल प्रजापति ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही जल जीवन योजना के अंतर्गत गांव की सड़कों का बुरा हाल है।
सड़कों को तत्काल से सही कराया जाए। डोरीलाल पाल ने कहा की विकासखंड ललौरीखेड़ा में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। अपात्रों को आवास दिए जा रहे हैं और आवासों के नाम धन उगाही की जा रही है। पंचायत में ओमप्रकाश राजपूत, रामप्रसाद, रामबहादुर पाल, महेंद्र पाल कश्यप, वीरेंद्र गिरि, ओमप्रकाश मौर्य, ओंकार पासवान, लालता प्रसाद, बालमुकुंद, वेद प्रकाश सहित काफी लोग मौजूद रहे। पंचायत का संचालन ब्लॉक महामंत्री सुखलाल गंगवार ने किया।