फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अटका ड्रग वेयर हाउस का निर्माण

विज्ञापन
निर्माणधीन ड्रग वेयर हाउस। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। सरकारी अस्पतालों की दवाओं के भंडारण व रखरखाव के लिए 8.73 करोड़ से बनाए जा रहे ड्रग वेयर हाउस का निर्माण अब तक पूरा नहीं हो सका है। ड्रग वेयर हाउस का भवन तो तैयार हो गया है, लेकिन परिसर का मार्ग, नाली आदि काम अधूरा है। इस वजह से किराये के भवन में संचालित ड्रग वेयर हाउस के किराये पर प्रतिमाह लाखों खर्च किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


जिले में करीब 11 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व 32 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र है। इन अस्पतालों में पूरनपुर मार्ग स्थित अस्थाई ड्रग वेयर हाउस से दवाओं की आपूर्ति होती है। लखनऊ के मेडिकल कॉर्पोरेशन से आने वाली दवाओं के भंडारण व रखरखाव यहीं होता है। इस भवन के लिए विभाग प्रतिमाह लाखों रुपये किराया खर्च कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 2022 में 5.90 करोड़ की लागत से सीएमओ कार्यालय परिसर में ड्रग वेयर हाउस का निर्माण शुरू कराया गया था। शुरुआत में तो काम तेजी से चला, लेकिन बजट के अभाव में काम बीच में रुक गया। लंबे समय बाद एस्टीमेट को बढ़ाकर 8.73 करोड़ की लागत से दोबारा कार्य शुरू कराया। इसकी अवधि निकलने के दो वर्ष बाद भी निर्माण पूरा नहीं हुआ।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आलोक कुमार ने बताया कि कार्य अंतिम चरण में है। इस वर्ष ही ड्रग वेयर हाउस जल्द ही संचालित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें