फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कछुआ चाल से हो रहा नालों का निर्माण बना मुसीबत

विज्ञापन
शहर के छतरी चौराहे के पास होता नाला निर्माण कार्य । संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। कछुआ चाल से हो रहा नालों का निर्माण स्थानीय लोगों के अलावा व्यापारियों के लिए भी मुसीबत का सबब बन गया है। आलम यह है कि कई स्थानों पर दुकानें नहीं खुल पाने से व्यापारियों को रोजाना हजारों रुपये के नुकसान के साथ परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शहर में इन दिनों नौ करोड़ की लागत से 10 नए नालों का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण 10 जून तक पूरा किया जाना था जो अब तक पूरा नहीं हो पाया है। और तो और कुछ स्थानों पर आधा-अधूरा काम छोड़कर अन्य जगहों पर काम शुरू कर दिया गया है। ऐसे में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
टनकपुर हाईवे पर संतोषी माता के मंदिर से ओवरब्रिज के पास तक नाला खोदकर डाल दिया गया है। ऐसे में यहां पिछले चार दिनों से दुकानें बंद हैं। व्यापारियों का आरोप है कि जिम्मेदार ठेकेदार को संरक्षण दे रहे हैं, इससे वह मनमर्जी से काम कर रहा है। जिसका नुकसान उन्हें झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन

-
नाला निर्माण को लेकर ठेकेदार सुस्त है। इसकी वजह से काम अब तक पूरा नहीं हो पाया है। इससे उनका व्यापार चौपट है।
- अंकित जायसवाल
-
पिछले चार दिनों से दुकान बंद है। कर्मचारी भी काफी परेशान हैं। शिकायत के बाद भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
- संजय अरोरा

-
कुछ नालों का निर्माण पूरा हो चुका है। शेष बचे नालों का काम जल्द पूरा करा कराया जाएगा।
- एलसी भारती, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका

शहर के छतरी चौराहे के पास होता नाला निर्माण कार्य । संवाद

शहर के छतरी चौराहे के पास होता नाला निर्माण कार्य । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें