फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ध्वस्त नालों का निर्माण नए सिरे से शुरू

विज्ञापन
पीलीभीत शहर के ओबरब्रिज के पास किया जा रहा नाला निर्माण कार्य।संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। नौगवां फ्लाईओवर के समीप दाे माह पूर्व लाखों की लागत से बनाए गए तीन नाले ध्वस्त हो गए थे। इसके बाद टीएसी ने नालों का निर्माण नए सिरे से कराने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद नगर पालिका की ओर से नालों का निर्माण नए सिरे से शुरू करा दिया गया है। बता दें कि इस मामले की अमर उजाला ने प्रमुखता से खबरें छापी थीं।
विज्ञापन

शहर को बारिश के पानी से होने वाले जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए नौ करोड़ रुपये की लागत से दस नालों का निर्माण बारिश से पहले शुरू कराया गया था। निर्माण कार्य शुरू होने के साथ ही इसमें गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे थे। शिकायत पर जिला प्रशासन ने जांच कराने के लिए टीम का भी गठन किया था।
इसके बाद भी कुछ नहीं हो सका था। जुलाई में बारिश के तेज पानी के बहाव में तीन नाले ढह गए थे। मामला काफी चर्चा में रहा था। मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल के निर्देश पर टीएसी की टीम ने यहां आकर जांच की थी। टीम को काफी खामियां मिलीं थी। रिपोर्ट मंडलायुक्त को दी गई। इसमें बारिश में ढहे नालों को नए सिरे से निर्माण कराने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन

मंडलायुक्त के निर्देश के बाद नगर पालिका की ओर से ध्वस्त हुए नालों का निर्माण फिर से शुरू करा दिया गया है। मौजूदा समय में नौगवां चौराहे के पास ओवरब्रिज के नीचे काम किया जा रहा है। वहीं दो और नालों पर जल्द काम शुरू होने की बात कही जा रही है।



48 नालों से शहर को जलभराव से बचाने का किया गया है दावा
शहर में अब तक छोटे-बड़े मिलाकर कुल 38 नाले थे। नगर पालिका की ओर से नौ करोड़ की लागत से 10 नए नालों का निर्माण का कार्य प्रगति पर है। बरसात से पहले अगर इन नए नालों का निर्माण पूरा हो जाता है तो शहर में नालों की संख्या 48 हो जाएगी। ऐेसे में नगर पालिका बरसात के दिनों में इन 48 नालों से शहर को जलभराव से मुक्त करने का दावा कर रही है।





इन जगहों पर हो रहा नाला निर्माण

गौहनिया चौराहा से नौगवां चौराहा होते हुए डिग्री काॅलेज चौराहा तक, डिग्री काॅलेज से नौगवां चौराहा होते हुए गंदा नाला पुलिया तक, एसएसबी कार्यालय से मुख्य नाले तक, बनवारी लाल गुप्ता के घर से नई बस्ती चौराहा तक। साईं धाम काॅलोनी से बाढ खंड कार्यालय तक, अयोध्यापुरम से टनकपुर रोड तक, नेहरू पार्क से जलनिगम कार्यालय तक, नकटादाना पेट्रोल पंप से आवास विकास कॉलोनी तक, ज्वाला देवी मंदिर से आवास विकास होते हुए वाले मियां की मजार की ओर निर्माण कराया जा रहा है।

टीएसी जांच रिपोर्ट के अनुसार नौगांव चौराहा के पास क्षतिग्रस्त हुए नाले को तोड़वाकर फिर से निर्माण कराया जा रहा है। करीब पांच सौ मीटर लंबाई में काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

- डॉ. आस्था अग्रवाल, पालिकाध्यक्ष, पीलीभीत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें