फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 13 संपर्क मार्गों का निर्माण शुरू, हिचकोलों से मिलेगी राहत

विज्ञापन
गजरौला क्षेत्र में निर्माणाधीन सड़क का जायजा लेते विधायक स्वामी प्रवक्ता नंद। स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
विशेष मरम्मत के तहत कराए जा रहे कार्य, गजरौला-शिवनगर मार्ग के दिन भी बहुरे
विज्ञापन

पीलीभीत। लंबे समय से जर्जर 13 मार्गों के दिन बहुरे हैं। विशेष मरम्मत के तहत स्वीकृति मिलने पर इन सीसी मार्गों का निर्माण शुरू कराया गया है। इनमें शहर के ठेका चौकी संपर्क मार्ग और लंबे समय से क्षतिग्रस्त गजरौला-शिवनगर मार्ग भी शामिल हैं। इस कदम से लोगों को हिचकोलों से राहत मिलेगी।
विभाग का दावा है कि मार्च तक यह निर्माण कार्य पूरे करा लिए जाएंगे। सीसी मार्गों का निर्माण करीब पांच करोड़ रुपये से कराया जा रहा है। निर्माण से 50 हजार से अधिक आबादी को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। पीलीभीत-पूरनपुर हाईवे से गजरौला होकर लालपुर-शिवनगर जाने वाली सड़क लंबे समय से जर्जर थी। बरसात के समय सड़क का किनारा भी कट गया था।
विज्ञापन

लालपुर, शिवनगर, बिधिपुर, बिहारीपुर, इटौरिया, महादिया, शेरगंज आदि 10 से अधिक गांवों के ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। कई लोग गिरकर चोटिल भी चुके थे। ग्रामीणों की दिक्कतें देख विभाग ने इसके निर्माण का प्रस्ताव भेजा था। स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण शुरू करा दिया गया है। इसी तरह शहर में ठेका चौकी के पास से जाने वाली सड़क भी लंबे समय से जर्जर थी। लोक निर्माण विभाग ने इस सड़क का निर्माण भी शुरू कराया है। इसके अलावा पूरनपुर क्षेत्र में सुल्तानपुर से जगदीशपुर संपर्क मार्ग, दियोरनिया से कैमोर संपर्क मार्ग की विशेष मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। बक्शपुर से गोपालनगर, जौनापुरी से अमीननगर, बिहारीपुर से लालपुर संपर्क मार्ग के निर्माण का काम भी शुरू हो गया है। इसी तरह शहर से सटे गांधी ग्राम से बिलगवां जाने वाली सीसी सड़क का निर्माण भी तेज गति से कराया जा रहा है।
वर्जन
विशेष मरम्मत के तहत स्वीकृत सीसी संपर्क मार्गों के निर्माण का काम शुरू करा दिया गया है। इसे मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा। जल्द ही तारकोल से बनने वाली सड़कों का निर्माण भी शुरू कराया जाएगा। संवाद
-
विधायक ने निर्माणाधीन गजरौला–शिवनगर मार्ग का किया निरीक्षण

गजरौला। गजरौला से शिवनगर मार्ग पर 4.6 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। 220 मीटर लंबाई में सीसी रोड डाली जा रही है, जबकि शेष हिस्से में बिधिपुर तक कोलतार रोड का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

सड़क निर्माण कार्य के निरीक्षण के लिए विधायक स्वामी प्रवक्तानंद शनिवार को मौके पर पहुंचे और कार्य की गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने ठेकेदार को निर्देश दिए कि सीसी रोड की चौड़ाई तीन मीटर से कम न हो और सड़क पर 6 इंच मोटाई की लेयर अनिवार्य रूप से डाली जाए, ताकि निर्माण कार्य टिकाऊ और गुणवत्तापूर्ण हो। इस अवसर पर अजय गुप्ता, विनोद कुमार, बालकिशन, भरत वीर, हरीश, दिनेश मुन्ने सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। पीडब्ल्यूडी के जेई अजय सिंह ने बताया कि 4.6 किलोमीटर से अधिक लंबी इस सड़क के निर्माण पर लगभग 80 लाख रुपये का बजट खर्च होगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें