फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कांस्टेबल की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन
नेहा का फाइल फोटो।
विज्ञापन
पूरनपुर (पीलीभीत)। डायल 112 पर तैनात कांस्टेबल शुभम खेवरिया की पत्नी नेहा का शव किराये के मकान में फंदे से लटका मिला। कमरे में बेड पर सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें जिंदगी से तंग आकर आत्महत्या करने की बात लिखी गई है। मृतका के पिता ने शुभम व उसके माता-पिता पर दहेज में एक लाख रुपये मांगने और आत्महत्या के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


शुभम नगर की सरबनपुरी कॉलोनी में किराये के मकान में पत्नी नेहा के साथ रहता था। मंगलवार शाम को पुलिस को नेहा के फंदे से लटकने की सूचना मिली। पुलिस पहुंची तो विवाहिता का शव कमरे के पंखे से दुपट्टे के फंदे से लटका हुआ था। सूचना पर फाॅरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर सीओ आलोक सिंह, कोतवाल राजीव शर्मा की मौजूदगी में जांच की।
बाद में नायब तहसीलदार ऋषि दीक्षित की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। कोतवाल राजीव शर्मा ने बताया कि नेहा के बेड पर सुसाइड नोट मिला, जिसकी जांच कराई जाएगी। वहीं, बुधवार को कोतवाली पहुंचे मृतका के पिता उत्तराखंड के रुड़की के गांव लखनौता निवासी विजेंद्र पाल ने पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन




जिसमें उन्होंने बताया कि 22 फरवरी 2023 को पुत्री की शादी रुड़की के एक होटल में की थी। कुछ दिन सब ठीकठाक चलता रहा, मगर उनके आयुष विभाग से सेवानिवृत्त होने के बाद शुभम, उसके पिता रमेश चंद्र, मां वीरमती एक लाख रुपये मायके से लाने का दबाव नेहा पर बनाने लगे।

विजेंद्र पाल ने आरोप लगाया नेहा का पति अक्सर नशे में अक्सर उसकी पिटाई करता था। परेशान होकर पुत्री दो महीने पहले मायके चली आई। रिश्तेदारों और परिजनों के कहने पर कुछ दिन पहले ही उसे ससुराल भेजा। विजेंद्र पाल का आरोप है कि प्रताड़ना से परेशान होकर ही उनकी पुत्री ने जान दी।



उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर शुभम, उसके पिता डॉ. रमेश, मां वीरमती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। इधर, शुभम के पिता डॉ. रमेश ने बताया कि उन्होंने और उनकी पत्नी ने शराब पीने की शिकायत मिलने पर कई बार पुत्र को समझाया था। कोतवाल राजीव शर्मा ने बताया कि तहरीर अभी नहीं मिली है। दोनों पक्षों को वार्ता के लिए बुलाया गया है। नेहा के एक पुत्र और तीन पुत्रियां हैं।





पिता का दामाद पर पुत्री का गला दबाने का भी आरोप

नेहा के पिता विजेंद्र पाल ने आरोप लगाया कि नेहा का उसके पति से अक्सर विवाद होता था। दो महीने पहले झगड़ा होने पर शुभम ने नेहा की गर्दन दबाई थी। विवाद बढ़ने पर उन्होंने नेहा को मायके बुला लिया था। हालांकि रिश्तेदारों और परिजनों के दवाब पर पखवाड़ा भर बाद उसे फिर ससुराल भेज दिया। दो दिन पहले नेहा की बात उसकी बड़ी बहन मोनिका से हुई थी। तब मोनिका ने नेहा को समझाया था।





तीन दिन पहले ही गांव गए थे शुभम और नेहा



शुभम के पिता रमेश चंद्र ने बताया कि छह जुलाई को उनके भतीजे का निधन हो गया था। तब शुभम और नेहा भी गांव पहुंचे थे। दो रात घर में रुकने के बाद एक दिन शुभम अपनी पत्नी के साथ ससुराल में भी रहा। 13 जुलाई को दोनों पूरनपुर आए थे।

नेहा का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें