फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाश के साथ जाम छलकाने वाला सिपाही निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। एसपी आवास के नजदीक शातिर अपराधी के साथ जाम छलकाते पकड़े गए पुलिस लाइन के सिपाही मोहित उपाध्याय पर एसपी ने कार्रवाई कर दी। सीओ सिटी से मिली रिपोर्ट के आधार पर उसे निलंबित कर दिया गया है। इससे पहले मेडिकल परीक्षण में उस पर पुलिस एक्ट की धारा 34 की कार्रवाई हो चुकी है।
विज्ञापन

घटना मंगलवार देर शाम को हुई थी। एसपी आवास से 100 मीटर दूर आवास-विकास चौराहा के नजदीक स्थित शराब की दुकान के सामने एक प्लॉट पर सिपाही मोहित उपाध्याय एक शातिर अपराधी मोहल्ला आसफजान निवासी शिवम उर्फ गद्दी के साथ जाम छलका रहा था। विरोध करने पर प्लॉट मालिक से अभद्रता की गई थी। इसकी सूचना मिलने पर एसपी ने कोतवाली पुलिस को भेजकर दोनों को पकड़वाया था। मेडिकल परीक्षण के बाद दोनों पर दफा 34 के तहत कार्रवाई की गई थी। कोतवाली पुलिस मामले को दूसरे दिन तक मामले को छिपाती रही थी। इस मामले में सीओ सिटी प्रवीण मलिक ने सिपाही की जांच रिपोर्ट बनाकर एसपी को भेजी। इसके बाद उस पर विभागीय शिकंजा कसा गया है। एसपी जयप्रकाश ने बताया कि मामले की जांच रिपोर्ट सीओ से मिली है। इसी आधार पर सिपाही मोहित उपाध्याय को निलंबित कर दिया गया है। आगे भी इस तरह की अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें