फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: डायल 112 में तैनात सिपाही की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में डायल 112 में तैनात सिपाही की किराये के मकान में सोमवार रात अचानक हालत बिगड़ गई। साथ में रह रहे परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

सिपाही विकास (36) पुत्र करन सिंह मूल रूप से रामपुर के थाना स्वार क्षेत्र के ग्राम सवाई का रहने वाला था। जिले में तैनाती के चलते वह अपने परिवार के साथ कोतवाली क्षेत्र की शारदा कॉलोनी में किराये के मकान में रहता था।
सोमवार रात सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

मृतक के भाई ओमप्रकाश ने पोस्टमॉर्टम कराने की मांग की। कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता चल सकेगा। सिपाही की मौत से साथी पुलिसकर्मी और विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।


मारपीट में घायल किशोर की उपचार के दौरान मौत

अमरिया। तहसील क्षेत्र के गांव कैंचू में मारपीट में घायल किशोर की उपचार के दौरान मौत हो गई। थाना पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। मारपीट की घटना सात मार्च को हुई थी।
अमरिया क्षेत्र के रहने वाले डोरी लाल ने बताया कि उनका भांजा अर्जुन (16) पुत्र भगवानदास सात मार्च को घर पर था। आरोप है कि इस दौरान गांव के ही कुछ लोगों ने घर में घुसकर किशोर पर जानलेवा हमला किया था। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद हायर सेंटर में भी उपचार चला। सोमवार रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी प्रमेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें