फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सड़क हादसे में माधोटांडा थाने का सिपाही घायल

Sat, 15 Jul 2023 12:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
कलीनगर। सड़क हादसे में माधोटांडा थाने की मैनाकोट चौकी पर तैनात पुलिस सिपाही सुरेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। सिर में गंभीर चोट होने के चलते उन्हें जिला मुख्यालय रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

माधोटांडा थाने की मैनाकोट चौकी पर तैनात सिपाही सुरेश कुमार की शुक्रवार शाम खारजा नहर पुल के निकट किसी वाहन से टक्कर हो गई। टक्कर में सिपाही के सिर में गंभीर चोट लग गई। जानकारी पर एसओ अचल कुमार पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंथे। सिपाही को पुलिस वाहन से ही माधोटांडा सीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्रारंभिक उपचार के बाद एंबुलेंस की मदद से घायल को जिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें