फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अब भी कट रहे कनेक्शन, मुसीबत में उपभोक्ता... शासन के आदेश का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले के स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की मुश्किलें कम होने का नहीं ले रही हैं। अवकाश के दिन, निर्धारित राशि माइनस में होने पर कनेक्शन न कटने के दावे तो हो रहे, लेकिन उपभोक्ताओं के कनेक्शन अब भी कट रहे हैं। वहीं, अफसर शासन के आदेश का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि शासन के आदेश में एक किलोवॉट के उपभोक्ताओं को सहूलियत मिलने की उम्मीद बढ़ी है।
विज्ञापन

जिले के करीब 1.30 लाख उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर से जोड़ा जा चुका है। स्मार्ट मीटर के लगने के बाद से ही उपभोक्ताओं की लगातार समस्याएं बढ़ रही हैं। उपभोक्ताओं को जहां बिजली बिल अधिक होने की शिकायतें की हैं। वहीं, कनेक्शन कटने से भी लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
कनेक्शन कटने की संख्या में आई कमी
विभागीय आंकड़ों के अनुसार स्मार्ट मीटर कटने की समस्या अब पहले से काफी कम हुई है। लोगों में जागरूकता बढ़ी है। अब एक से दो दिन में करीब 100-150 कनेक्शन काटे जा रहे है, जबकि एक सप्ताह पूर्व यह आंकड़ा करीब 700 था। अब शासन स्तर से एक किलोवॉट के उपभोक्ताओं को राहत देने की बात कही गई है। इसमें कहा गया है कि निगेटिव बैलेंस की स्थिति में एक माह का चक्र पूरा होने से पहले किसी भी स्थिति में कनेक्शन नहीं काटा जाएगा। कनेक्शन कटने से पूर्व उपभोक्ताओं को पांच बार में अलर्ट दिया जाएगा। वहीं, दो किलोवॉट के उपभोक्ताओं का भी 200 रुपये माइनस होने तक उनका कनेक्शन नहीं काटा जाएगा।
विज्ञापन

एक्सईएन आशीष यादव ने बताया कि उपभोक्ताओं को राहत देने की बात कही जा रही है। इसको लेकर शासन से आदेश का इंतजार है। संवाद
-
बिजली कटौती से उपभोक्ताओं को नहीं मिल पा रही राहत, परेशानी
पीलीभीत। बिजली कटौती से जिले के उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिल पा रही है। वहीं, अफसर भी उनकी समस्या का समाधान नहीं करा पा रहे हैं। शनिवार को भी शहर के अलग-अलग स्थानों पर बिजली कटौती की समस्या से लोग परेशान रहे। सुबह बेनहर रोड पर फेस की समस्या से लोगों को खासी परेशानी रही। इसके साथ ही इस इलाके में कुछ स्थानों पर लोगों को आपूर्ति ही नहीं मिल सकी, जो दोपहर बाद सही हो सकी।
गोकुलपुरम कॉलोनी में भी तकनीकी खराबी से उपभोक्ता परेशान हुए। इसके साथ ही मोहल्ला जोशी टोला और पुरानी तहसील के पास भी लोगों की आपूर्ति प्रभावित रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें