पाकिस्तान द्वारा की गई बर्बरता के विरोध में कांग्रेसियों ने पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला फूंका। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपकर पाकिस्तान को आतंकवादी देश घोषित कराने की मांग की।
कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के स्टेट कोआर्डीनेटर सैय्यद तौकीर अहमद के नेतृत्व में कई कांग्रेसी मंगलवार को शहर के शहीद दामोदार दास पार्क में एकत्र हुए। यहां आतंकवाद की निंदा करते हुए हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। इस मौके पर आलोक कोहली, रईस अहमद, आरिफ अंसारी, राजेश कुमार, असलम अंसारी, रफीक अंसारी, हाजी रईस, नरेश गुप्ता, सुभाष गंगवार, भगवत गंगवार, मुशीर अहमद, रफीउल्ला अंसारी, रईस मियां, फईम अंसारी, चांदबाबू, वशीर खां आदि मौजूद रहे।
बिलसंडा। बार्डर पर पाकिस्तान की ओर से किए गए हमले में दो जवानों के शहीद होने को लेकर हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को बैठक कर पहले शहीदों को श्रृदांजलि अर्पित की। इसके बाद तिरकुनिया पार्क पहुंचकर पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए पाकिस्तान का पुतला दहन किया। इसके अलावा सरकार से पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा रूख अपनाने की मांग की। पुतला दहन करने वालों में अनिरूद्ध, झम्मन, टिंकू , शोभित, रामराज, ओमप्रकाश, नन्हे आदि थे।