फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायकों को ज्ञापन देकर कांग्रेसियों ने किसानों की समस्याएं गिनाईं

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। किसानों की समस्याओं को लेकर जन जागरण अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मौजूदा विधायकों को ज्ञापन दिए। शहर के नेहरू पार्क में एकत्र कांग्रेस नेताओं ने पहले एक सभा की। इसके बाद भाजपा के सदर विधायक संजय सिंह गंगवार, बरखेड़ा विधायक किशनलाल राजपूत के कार्यालय पर जाकर ज्ञापन दिए। इसमें किसानों से जुड़ी छुट्टा पशुओं के लिए गोशाला ग्राम पंचायत स्तर पर बनवाने, खाद, बीज, डीजल, बिजली, कीटनाशक पर 50 प्रतिशत सब्सिडी दिलवाने, फसलों का भुगतान पंद्रह दिन में कराने समेत आठ मांगे रखी गई। जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा ने बताया कि किसानों को कर्जमाफी के नाम पर छला गया है। कोल्ड स्टोरेज की व्यवस्था अब तक नहीं हो सकी है। किसान आयोग का गठन किया जाना चाहिए। सैय्यद तौकीर अहमद,दीपक, अनिल अरोरा, अभिवन, युसूफ मलिक, जगमोहन,गुरूमीत सिंह, लखवीर सिंह, रफीक अंसारी, मौजूद रहे।
विज्ञापन

पूरनपुर। मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक बाबूराम पासवान को ज्ञापन दिया। इसमें किसानों से जुड़ी मांगे रखी गई। संजय खान, कल्याण सिंह, दुजाराम, यासीन समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें