फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई के लिए धरने पर बैठे कांग्रेसी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई की मांग को लेकर जरूरतमंदों को खाना मुहैया कराने के लिए चलाई गई महा रसोई छह दिन चलकर बंद हो गई थी। अब शनिवार को पार्टी जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने सामाजिक दूरी का पालन करते हुए टनकपुर हाईवे स्थित नेहरू ऊर्जा उद्यान में धरना दिया। दोपहर तक धरना देने के बाद सभी कार्यकर्ता अपने घरों को लौट गए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि योगी सरकार राजनीतिक द्वेष और गरीब विरोधी मानसिकता का परिचय दे रही है। चाहे जितना दमन किया जाए, कांग्रेसियों का सेवा कार्य नहीं थमेगा। यहां मुनेंद्र पाल सक्सेना, वासुदेव ठाकुर, नरेंद्रपाल वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, पूरनपुर में गांधी पार्क में भी मौन धरना दिया गया। युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संजय खान के नेतृत्व में गांधी पार्क पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई की मांग की। बीसलपुर में इसी मांग को लेकर कांग्रेसियों ने गांधी पार्क के समक्ष धरना दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें