फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 को कांग्रेस कार्यकर्ता मनाएंगे विरोध दिवस

Sun, 05 Jul 2015 10:48 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कांग्रेस के तत्वावधान में कांग्रेसियों ने शहर में प्रदेश व केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ हैंडबिल बांटे। इससे पूर्व बैठक कर 22 जुलाई को होने वाले विरोध दिवस की रूपरेखा तय की।
विज्ञापन

शहर कांग्रेस अध्यक्ष वसुंधरा सुरभि के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने छतरी चौराहा के समीप कैंप लगाया। कैंप में प्रदेश और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ हैंडबिल बांटे। हैंडबिल के माध्यम से भूमि अधिग्रहण कानून और मोदी सरकार द्वारा किए गए अधूरे वायदों के बारे में जानकारी दी। इससे पूर्व शहर कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में शहर प्रभारी प्रहलाद पटेल ने कहा कि पदाधिकारी व कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएं। बताया कि 22 जुलाई को प्रदेशव्यापी विरोध दिवस शहर में वार्ड स्तर तक व जिले में न्याय पंचायत स्तर तक मनाया जाएगा। कार्यकर्ता इसकी तैयारी के लिए अभी से जुट जाएं। इस मौके पर राजेंद्र राठौर, इकबाल हुसैन, सूरज शर्मा, सचिन, असलम अंसारी, अवधेश वाजपेई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें